झारखंड

गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सामूहिक रक्षा बंधन मनाया

Published

on

जमशेदपुर। गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में गायत्री परिवार के प्रज्ञा महिला मंडल एवं नवयुग दल युवा मंडल द्वारा भाई-बहन के अटूट स्नेह और दुलार से भरा रक्षा बंधन का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंच संचालन का दायित्व बहन श्रीमती रूबी शर्मा ने निभाया।

भाई श्री आर. पी. शर्मा जी ने रक्षा बंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद बहन श्रीमती रेखा शर्मा, मंजू मोदी, भाई श्री गुरुदेव महतो और श्री मुन्ना पांडे जी ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आशीर्वचन प्रदान किए।

तत्पश्चात, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी बड़ी बहनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को उनके उन्नत एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अंत में, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें : हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन में पुलिस द्वारा पुतला छीना गया, भाजपा ने की निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version