झारखंड

गायत्री परिवार के टाटानगर शाखा में गोष्ठी का आयोजन

Published

on

जमशेदपुर: गायत्री परिवार के टाटानगर शाखा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के सदस्यों ने 2026 के ज्योति कलश यात्रा और मई 2024 में होने वाले 3 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की चर्चा की।

यह भी पढ़े: घाघीडीह सेंट्रल जेल परिसर में पानी की किल्लत

इस अवसर पर शान्तिकुंज हरिद्वार से आए टाटानगर उपजोन के प्रतिनिधि श्री कमल कांत मंडल, झारखण्ड के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री ताराचंद अग्रवाल, महिला मंडल के अध्यक्ष बहन जसबीर कौर, और जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी ने सहभागिता की।

गायत्री परिवार

गोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नवयुगदल के युवा साथी श्री शम्भू नाथ दुबे ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का समापन संध्या आरती के साथ हुआ।

इस गोष्ठी में भालूबासा, सोनारी, साकची, बारीडीह, परसुडीह, मानगो, डिमना, भुइयांडीह, बिरसानगर, नामदबस्ती, गोलमुरी, और टूइलडूंगर के 100 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर के माननीय विधायक श्री सरयू राय ने नगर की स्थिति पर उठाए सवाल

दीपक कुमार, नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के मीडिया प्रभारी, ने इस अनूठे कार्यक्रम को संगठित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version