झारखंड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत ने लोगों के बीच बांटा राष्ट्रीय ध्वज एवं मिठाई सह नाश्ता।

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज एवं मिठाई सह नाश्ता का वितरण किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि आज हम भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। देश जब आजाद हुआ था तो गरीबी, भुखमरी और पिछड़ेपन की बेड़ियों में जकड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे हमारे देश ने प्रगति का रास्ता पकड़ा और आज हमारा भारत देश दुनिया के प्रभावशाली देशों की सूची में शामिल हो चुका है। भारत आज चांद पर पहुंच चुका है। भारत के अंतरिक्ष, रक्षा और तकनीकी कौशल का लोहा पूरी दुनिया मानती है। 

आज अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत पांचवें स्थान पर है। और हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को और भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। विगत 75 वर्ष में देश को मिले प्रगति की खुशी में आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हम लोगों ने 50 लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज एवं मिठाई सह नाश्ता का वितरण किया। इस दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, लायन आयुष्मान सिंह, लायन सौरभ आनंद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version