झारखंड

खुशहाली एवं हरियाली का प्रतीक है…सावन महोत्सव

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

सहारा सिटी की महिलाओं ने दिनांक 12 अगस्त 2023 को सावन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रॉयल्स हिल होटल में मनाया। इसमें महिलाओं के पसंदीदा खेलों का आयोजन कराया गया। उपस्थित महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन के साथ, सावन के गीतों पर नृत्य का आनंद उठाया। इस तरह का कार्यक्रम आपसी परिचय, सहयोग एवं मानसिक तनाव को कम करता है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती ने किया जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में शकुंतला कर्ण, डॉक्टर सीमा वर्मा, रजनी परिहार, माधुरी शुक्ला, संगीता शर्मा, अनीता सिंह, आराधना सिंह, रीना सिंह, सरिता सिंह तथा रेखा भारद्वाज आदि महिलाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version