TNF News
खुशखबरी! होल्डिंग टैक्स में हुआ बदलाव, अगले आदेश तक के लिए लगी रोक।
Jamshedpur : बृहस्पतिवार 20 अक्टूबर, 2022
झारखंड में बेतहाशा बढ़ी हुई होल्डिंग टैक्स के विरोध में लगातार आदित्यपुर, मानगो और जुगसलाई क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क किया, आवेदन दिए गए, इस पीड़ा से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इसे कम करने का अनुरोध किया।
लोकप्रिय राजनेताओं ने भी जनता की पीड़ा को समझा और होल्डिंग टैक्स को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज नगर विकास सचिव एवं वरीय पदाधिकारीयों के साथ रांची कार्यालय में विशेष बैठक की। आज सरकार ने होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाते हुए एक कमेटी का गठन किया गया है जो 15 नवंबर 2022 तक अपना रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद सरकार संशोधन बिल कैबिनेट में लाएगी और उम्मीद है कि जनता की अपेक्षा के अनुसार झारखंड प्रदेश में होल्डिंग टैक्स लागू होगा।
इसकी सफलता का श्रेय झारखंड की जनता को जाता है। मुख्य रूप से मानगो फ्लैट एवं रेसीडेंशियल सोसायटी एसोसिएशन, जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन एवं आदित्यपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का रहा है जिन्होंने इस आंदोलन को संवैधानिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाई।