नेशनल

खादी नेचुरल पेंट से सँवारे अपने घर को वह भी नेचुरल तरीके से सदा दिन के लिए।

Published

on

गाय के गोबर से बना खादी प्राकृतिक पेंट देश ही नहीं विदेशों में भी हो रहा है फेमस।

New Delhi : बुधवार 28 जुलाई, 2021

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की एक इकाई, कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट (KNHPI), जयपुर द्वारा गाय के गोबर से खादी प्राकृतिक पेंट विकसित किया गया है।  KNHPI द्वारा किए गए अध्ययन में इस बात पर जोर दिया गया है कि खादी प्राकृत पेंट पर्यावरण के अनुकूल है।

जिसका परीक्षण नेशनल टेस्ट हाउस, गाजियाबाद (भारत सरकार), नेशनल टेस्ट हाउस, मुंबई (भारत सरकार) और श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल रिसर्च, दिल्ली (एक आईएसओ प्रमाणित परीक्षण प्रयोगशाला) में किया गया है। खादी प्राकृत पेंट ने आवश्यक मापदंडों को पूरा किया है।

खादी प्राकृतिक पेंट के लिए गाय के गोबर का उपयोग स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देगा, स्थायी रोजगार पैदा करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए रोजगार पैदा करने के अलावा किसानों और गौ आश्रय गृहों के लिए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करेगा।

इसकी जानकारी MSME मंत्री श्री नारायण राणे ने राज्यसभा में 25 जुलाई को दी थी। 

पढ़ें खास खबर– 

मनुष्य वास्तविक मूल्यवान वस्तु को गंवा कर, नश्वर वस्तु के पीछे लगा रहता है। जिसका वास्तविक जीवन में कोई महत्व नहीं है।

झारखंड के मोबाइल चोरों का एक गैंग हुआ गिरफ्तार। 62 चोरी के मोबाइल सहित 6 चोर हजारीबाग पुलिस की गिरफ्त में।

15 भूमाफिया और रंगदार हुए गिरफ्तार : देवघर पुलिस की एक और सफलता।

देवघर पुलिस की सक्रियता के बल पर लगातार साइबर अपराधी गिरफ्त में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version