वर्ल्ड

क्या मिल गया है, एलियन ?

Published

on

वाशिंगटन :  नासा (NASA) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में एक नन्हे जीव की खोज की है।

पाया गया यह जीव क्या एलियन है?

तो बता दें कि पाया गया यह एलियन एक बैक्टीरिया के रूप में हैं। भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने साथ मिलकर इस जीव की खोज की है जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के विभिन्न सतहों पर पाया गया है।  इस बैक्टीरिया के चार नए स्ट्रेन पाए गए है। 

हजारों मील दूर इस स्थान पर बैक्टीरिया के पाए जाने से वैज्ञानिक भी आश्चर्य में हैं। उनकी आश्चर्य का ठिकाना और बढ़ जाता है जब उन्हें यह मालूम हुआ कि इन चारों में से तीन अभी तक दुनिया से अनभिज्ञ हैं। साल 2015 -16 में पहली बार वैज्ञानिकों की नजर में आये थे।
जिनमें से एक अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन रिसर्च स्टेशन के ओवरहेड पैनल पर, दूसरा अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन रिसर्च स्टेशन के सबसे ऊपर की उभार वाली जगह में, तीसरा यहां खाने की मेज पर और चौथा  पुराने HEPA एयर फिल्टर में पाया गया था।
पाए गए ये सभी बैक्टीरिया मिट्टी और मीठे पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के परिवार से संबंध रखते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये बैक्टीरिया नाइट्रोजन निर्धारण और पौधे के विकास में सहयोग और पौधे के बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी लड़ने में मदद कर सकने वाले हैं। यानी कि ये बैक्टीरिया एक प्रकार से मित्रता निभाने वाला है।
सबसे बड़ी बात यह है कि मिट्टी और पानी में रहने वाले ये जीवाणु आखिर में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर आये कैसे? और उससे भी आश्चर्य की बात यह है कि ये यहां जिंदा कैसे बचे हुए हैं?
वैज्ञानिकों को इनमें से तीन की पहचान नहीं हो पाई है जबकि एक कि पहचान हो पाई है। पुराने हेपा फिल्टर में मिला ज्ञात बैक्टीरिया माइक्रोबियल प्रजाति से संबंधित है जिसका नाम मेथिलोरुब्रम रोडेशियानम है। वहीं अन्य अज्ञात बैक्टीरिया के नाम IF7SW-B2T, IIF1SW-B5 और IIF4SW-B5 रखा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version