झारखंड

क्या आप इन्हें जानते हैं? कृपया इनकी मदद करें – विष्णु देव गिरी

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

रोड नंबर 19, आदित्यपुर कॉलोनी के कुलुपतंगा बस्ती में श्री खिरोद सरदार के घर के निकट एक महिला बैठी हुई आज नजर आई। समाजसेवी विष्णु देव गिरी वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर इनपर पड़ी। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो हैरान रह गए। वह महिला बीमार थी कुछ बोल नहीं पा रही है। पैर में चोट के निशान भी थे। यह देख उन्होंने उस महिला को क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए लाये। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में दिखाने के बाद उन्होंने उसे वहां भर्ती करा दिया है। और नर्स को अपना नंबर 9234397437 देकर किसी आपातकाल होने पर कॉल पर सुचना देने को भी कहा है। “द न्यूज फ्रेम” की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की महिला के ठीक होने के बाद ही उस महिला के बारे में कुछ कहा जा सकता है। यदि खबर या अन्य माध्यम से इस महिला के बारे में जानकारी मिले तो कृपया 9234397437 नंबर पर संपर्क करने को कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version