नेशनल

कोरोना का टीका लेने से पहले जान ले यह जरूरी बात।

Published

on


को
विद-19 के टीकाकरण का कार्य पूरे देश में चल रहा है। भारत में अब तक 14 करोड़ 20 लाख से अधिक लोग कोरोना का टीका ले चुके हैं। भारत में कोरोना के दो प्रमुख टीके कोविशील्ड या कोवैक्सीन लगाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं किन लोगों को वैक्सीन लेना है और किन्हें नहीं।


जैसा कि आप जानते है भारत में कोविशील्ड (सेरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित) और कोवैक्सीन (भारत बायोटेक द्वारा निर्मित) का टीका लगाया जा रहा है। 


इन दोनों कंपनियों की ओर से एक फैक्टशीट जारी किया गया था, जिसमें यह बताया गया है कि किन लोगों को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड (सेरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित है जिसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने मिलकर विकसित किया है) के फैक्टशीट में विशेषकर बताया है कि –

1. वैक्सीन बनाने में प्रयोग किये गए घटकों में से किसी एक घटक से एलर्जी है तो उन्हें यह वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। 

2. यदि इसकी पहली डोज लेने के बाद रिएक्शन या अन्य शारीरिक तकलीफें हो रही हैं तो दूसरी डोज नहीं लेनी चाहिए।   
3. यदि आप को कोरोना हैं साथ ही तेज बुखार भी हो रही है तो यह वैक्सीन न लें। विशेष समस्या होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
4. यदि पहली डोज कोवैक्सीन नहीं ली है तो दूसरी डोज में इसका टीका बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। 

नोट – याद रखें, आपने जिस वैक्सीन की पहली डोज ली है, दूसरी बार भी उसी कंपनी की डोज लेनी है। 

5. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी कोवैक्सीन नहीं लेना चाहिए। 

6. बच्चों को ये वैक्सीन अभी नहीं लगाई जानी चाहिए।

नोट – वैक्सीन लेने से पहले अपनी शारीरिक और सेहत संबंधी सभी जानकारियां वैक्सीन सेंटर में हेल्थकेयर प्रोवाइडर को दें एवं स्वास्थ्य संवंधित अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

फैक्ट शीट नीचे दिए गए लिंक पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं।

कोवैक्सीन के लिए – 

कोविशील्ड के लिए – 

आपको बता दें की 1 मई, 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका दिया जाएगा। जिसके लिए आज शाम से रजिस्ट्रेशन आरम्भ किया गया है। वैसे अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version