TNF News

कोयला कम्पनियां मजदूरों का शोषण न करें, अन्यथा उग्र आंदोलन होगा- राकेश्वर पाण्डेय, इंटक प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में कोयला मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी इंटक- महेन्द्र मिश्रा, प्रदेश इंटक महासचिव

हजारीबाग: आज हजारीबाग टाउन हॉल में झारखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का सम्मेलन हुआ, जिसमें अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महासचिव महेन्द्र मिश्रा एवं अन्य इंटक नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

हजारीबाग के टाउन हॉल में यहां के विस्थापित तार मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के लिए इंटक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार सिंह जी ने किया, तथा अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुरजीत नागवाला ने की। स्वागत भाषण अर्जुन राम ने दिया। दीपक गुप्ता ने सभी प्रदेश नेताओं का बैज पहनाकर स्वागत किया।

हजारीबाग की धरती पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने दमदार शुरुआत की है, तो निश्चित रूप से मजदूरों की समस्याओं का समाधान भी होगा। परमेश्वर कुमार, कजरू साव, सुनील साव, सुनील चंद्रवंशी ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। हजारीबाग के अनुज सिंह एवं शशांक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : प्राकृतिक जल स्रोत संरक्षण के अंतर्गत जोहड की पाल पर किया पौधारोपण।

मजदूर नेता अर्जुन राम जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मजदूर नेता अर्जुन राम चंद्रशेखर मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला मजदूरों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भवनाथपुर के पूर्व विधायक मजदूर नेता राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि हजारीबाग में हो रहा इंटक का कार्यक्रम अपने आप में इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में यहां मजदूरों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।

महिला नेत्री मीरा तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पूरे भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है और पूरे राज्य में सशक्त आंदोलन चलाया जाएगा और बड़ी लड़ाई शुरू की जाएगी। वरिष्ठ नेता श्री सुरजीत नागवाला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग में कोयला कंपनियां मजदूरों का शोषण कर रही हैं। यहां खनन कानून एवं श्रम कानून अथवा अन्य किसी कानून का अनुपालन नहीं हो रहा है और जिला प्रशासन कोयला कंपनियों का साथ दे रहा है। पूरे केरेडारी बड़कागांव क्षेत्र में लोगों की जमीन लूटी जा रही है, उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वे शीघ्र बड़कागांव एवं केरेडारी की धरती पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें और मजदूरों की भारी भीड़ से मिलें।

इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महासचिव महेंद्र मिश्रा ने कहा है कि हजारीबाग में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस को नए सिरे से लोगों को जोड़ने का काम करना चाहिए, असंगठित मजदूर, दैनिक वेतन भोगी, कोयला मजदूर, मोटिया मजदूर, संगठित मजदूरों को इंटक से जोड़ा जाए और आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय के हाथों को मजबूत किया जाए ताकि उनके हक और अधिकार की लड़ाई हजारीबाग से रांची पहुंचे और रांची से संसद तक गूंजे।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की स्थापना 1947 में हुई थी और राष्ट्रीय मजदूर के लगभग 3.30 करोड़ सदस्य हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का झंडा देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंद है।

हजारीबाग के कोयला मजदूरों की जो भी समस्या है, औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों की समस्या है, विस्थापित प्रभावितों की समस्या है, उसे हम जल्द ही राष्ट्रीय पटल पर लाएंगे और एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम के माध्यम से कोयला कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोयला कंपनियां बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करें अन्यथा इंटक मजदूरों के हक में सशक्त आंदोलन कर किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेंद्र मिश्रा, इंटक कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, संगठन सचिव शशि आचार्य, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, सचिव राणा सिंह, सचिव मनोज सिंह, पूर्व विधायक, वरिष्ठ इंटक नेता राजा राजेंद्र प्रताप देव, संयुक्त सचिव सरजू केवट, संगठन सचिव चंद्रशेखर मिश्रा, मीरा तिवारी, अशोक देव, डॉ प्रकाश कुमार, रीतलाल मंडल, सुनील साहू, कजरू साव परमेश्वर साहू, वरिष्ठ नेता डॉ आरसी प्रसाद, रेणु कुमारी, संतोष गुप्ता, रामबिलास सिंह, कोमल कुमारी, प्रकाश पासवान, मंटू सिंह, सालिक शुभानी, राजेंद्र स्वर्णकार, नरेश सिंह, राजेश सिंह, केपी तिवारी, बीरबल सिंह, ऑल इंडिया फुटबॉलर अजय सिंह, संतोष यादव, महबूब अंसारी, नरेश कुमार, साजिद अली खान, परवेज, जावेद, ज्ञानी मेहता समेत बड़ी संख्या में केरेडारी व बड़का गांव के विस्थापित रैयत उपस्थित थे।

इस अवसर पर बादम एवं गोंदलपुरा के विस्थापित प्रभावितों ने प्रदेश अध्यक्ष को बड़कागांव का गुड़ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी को अपनी पीड़ा बताई।प्रदेश अध्यक्ष जी ने सहयोग का वादा किया।

वीडियो देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version