झारखंड

केराज कॉलोनी में समस्याओं से रूबरू हुए भाजपा नेता विमल बैठा।

Published

on

जमशेदपुर: भाजपा नेता विमल बैठा बुधवार को दौरे के क्रम में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केराज कॉलोनी की अनुसूचित जाति बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मिलकर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना।

निवासियों ने विमल बैठा को बताया कि बस्ती में न तो सड़कें अच्छी हैं और न ही नालियों का निर्माण हुआ है। बरसात के मौसम में जर्जर सड़कों कीचड़ से भर जाती हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोग जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान चाहते हैं, अन्यथा वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विमल बैठा ने यह भी बताया कि बस्ती को न तो पंचायत में शामिल किया गया है और न ही नगरपालिका में। इसके चलते लोग अब इस मुद्दे पर भी आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : वंडरफुल स्ट्राइक की बदौलत इंडियन आर्मी एफटी ने असम राइफल्स एफटी पर आसान जीत दर्ज की

वीडियो देखें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version