नेशनल

केंद्र सरकार के हर पत्र पर देखते होंगे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ जानिए क्या है यह?

Published

on

THE NEWS FRAME

आजादी के अमृत महोत्सव : मंगलवार 18 जनवरी, 2022

केंद्र सरकार द्वारा जारी उत्सव ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का विशेष महत्व है? देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो चुके हैं। जिसे गोल्डन जुबली के तौर पर मनाए जाने को लेकर केंद्र सरकार प्रत्यनशील है।

आजादी के अमृत महोत्सव क्या है आइये उसके बारे में जानते हैं।

प्रगतिशील भारत और देशवासियों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के 75 वर्ष होने का जश्न मनाने के लिये आजादी का अमृत महोत्सव भारत के केंद्र सरकार की पहल है। 

यह महोत्सव भारतवासियों के प्रति समर्पित है, जो न सिर्फ भारत को अपनी यात्रा की शुरुआत से इस मंजिल तक लाने में अग्रणी रहे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भावना से ओतप्रोत भारत 2.0 की प्रधानमंत्री की परिकल्पना को भी पूरा करने की ऊर्जा और क्षमता रखते हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव उन सभी तत्‍वों का समुच्चय है जो भारत के सामाजिक – आर्थिक, राजनीतिक और आर्थिक अस्मिता को प्रगतिवादी बनाते हैं।

“आजादी का अमृत महोत्सव” की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को आरंभ हुई थी। इसी दिन से हमारी आजादी की 75वीं वर्षगांठ का 75 सप्ताह का जश्न शुरू हुआ था, जो 15 अगस्त, 2022 को पूरा होगा।

पूरे देशवासियों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को मनाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version