झारखंड

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रतिनिधियों से मिले भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखंड 

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन जो धर्मशाला में अवस्थित है। सांसद कुण्गा सुटोप, सांसद तेनजीन गीगदल और विधायक केलसेंग युडूगं झारखंड में तीन दिवसीय दौरे पर आए है। इस कड़ी में आज भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आई.पी.एस) के रांची स्थित आवास पर मिलकर  सम्मानित किए एवं विचारो का आदान – प्रदान हुआ। 

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रतिनिधियों के दौरा का उद्देश्य भारत के युवाओं को तिब्बती के मौजूदा स्थिति से अवगत कराना एवं चीन द्वारा किए जाने वाले ज्यादतियों के खिलाफ भारत देश एवं विश्व के अनेक देशों के लोगो को अवगत कराना है।चीन जो तिब्बत पर गमनकारी नीति अपनाई हुए है,वहां मानवाधिकार का उलंघन कर रहा है,यह भारत के युवाओं से समर्थन चाहते है।

श्री सिंह ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया की माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तिब्बत के लोगो के लिए जरूर पहल करेंगे। मुख्य रूप से भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रांत अध्यक्ष किरण मिश्र कार्यक्रम का संचालन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version