झारखंड

कुशवाहा संघ, टेल्को मंडल का पारिवारिक मिलन समारोह, सह बनभोज का आयोजन हुडको डैम, टेल्को के पास किया गया, जिसमें 500 के करीब लोगो ने भाग लिया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

कुशवाहा संघ, टेल्को मंडल का पारिवारिक मिलन समारोह, सह बनभोज का आयोजन हुडको डैम, टेल्को के पास किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर पार्षद पुरेंद्र नारायण सिंह, TMH के न्यूरोसर्जन मनोज कुमार, झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण मेहता, कुशवाहा संघ जमशेदपुर के पूर्व सचिव श्री ओम प्रकाश भगत, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, महिला नेत्री श्रीमती राजपति देवी, आदित्यपुर के श्री कमलेश जी, डांगी समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री देव सरन जी मांगो के गोपाल जीको बनाया गया। 

इस सभा के अध्यक्षता टेल्को वर्कर्स यूनियन ने पूर्व उपाध्यक्ष श्री राम सुरेश प्रसाद ने किया। सभी अतिथियों को साल ओढ़ा कर और गुलदस्ता देकर समानित किया गया,साथ की कुशवाहा संघ के पूर्व सचिव विनोद सिंह को भी सम्मानित किया गया।

पुरेंद्र ज़ी ने कहा समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमे जात से जमात की ओर जाना होगा।हमारे पूर्वज शाहिद जगदेव बाबू  का के अनुसार चलना होगा। और जातीय जनगणना करना होगा।

श्री मेहता जी ने कुशवाहा संघ जमशेदपुर की ओर इशारा करते हुआ कहा की संघ न जाने कितने लोगो की मेहनत से बनी है, आज वहा संविधान के तहत कोई भी काम नही हो रहा है, वो समाज के लिए अच्छा नहीं है।

ओम प्रकाश भगत जी बोले की हमलोग को आपस में संगठित होकर रहना चाहिए, समाज में जो लोग भी आगे आते है उनका मुख्य काम समाज के लोगो को जोड़ना होना चाहिए। समाज को तोड़ने वाले लोगो को समाज चिन्हित कर तुरंत बाहर का रास्ता दिखा देगी। Dr मनोज कुमार ने कहा समाज के लोगो को कही भी स्वास्थ से संबंधित कोई समस्या होगी तो हम मदद के लिए हमेशा तैयार है।

इस कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के लिए खेल कूद प्रतियोगिता रखी गई, इसे धर्मेंद्र जी, बालमुकुंद जी और सैनी जी ने पूरा करवाया, ओर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। लोग लजीज भोजन का आनंद लेते हुए कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे।

जमशेदपुर के हरेक कोने से समाज के प्रतिष्ठित लोगो का आगमन हुआ था, गोविंदपुर की महिला नेत्री कांता देवी, भाजमो के जयप्रकाश जी और अन्य लोग उपस्थित थे। लगभग 500 के करीब लोगो ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परमेश्वर जी, बाबूलाल जी जोगेंद्र जी एडवोकेट राजानंद जी, देवब्रत जी और टेल्को कमिटी के सभी लोगो ने साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version