सोशल न्यूज़

कारगिल के वीर शहीदों के नाम पर ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लीनिक में लगे पौधे।

Published

on

Jamshedpur : बुधवार 28 जुलाई, 2021

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने कारगिल युद्ध वीरों के नाम, फलदार एवं छायादार पौधा लगवाने का कार्यक्रम पिछले तीन दिन से चला रहे हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहयोग से पौधा उपलब्ध कराया गया था। आज ई.सी.एच.एस. पॉलीक्लीनिक जमशेदपुर के ऑफिसर इन चार्ज ब्रिगेडियर पी के झा एवं डॉक्टर कनर्ल ए के होता (अवकाश प्राप्त) को पाँच पौधा संगठन की तरफ से भेंट किया गया। जिसे बच्चे की तरह पालन – पोषण करने के लिये आस्वासन मिला है। साथ ही कारगिल विजय दिवस की खुशी में लड्डू बांटे गए।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, जिला सचिव दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, आर एन तिवारी दीपक शर्मा, शंकर चौधरी, सरोज, चीना स्वामी, सीमा संतोषी आदि उपस्थित थे।

पढ़ें खास खबर– 

मनुष्य वास्तविक मूल्यवान वस्तु को गंवा कर, नश्वर वस्तु के पीछे लगा रहता है। जिसका वास्तविक जीवन में कोई महत्व नहीं है।

झारखंड के मोबाइल चोरों का एक गैंग हुआ गिरफ्तार। 62 चोरी के मोबाइल सहित 6 चोर हजारीबाग पुलिस की गिरफ्त में।

15 भूमाफिया और रंगदार हुए गिरफ्तार : देवघर पुलिस की एक और सफलता।

देवघर पुलिस की सक्रियता के बल पर लगातार साइबर अपराधी गिरफ्त में आ रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version