नेशनल

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की थी मौजूदगी।

Published

on

Chandigadh : शुक्रवार 03 दिसम्बर, 2021

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) ने चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम में थामा है कॉंग्रेस का दामन। उन्होंने यह फैसला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिया है।

THE NEWS FRAME

बता दें कि पंजाब राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और तात्कालिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सिद्धू मूसे वाला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसा अनुमान है कि सिद्धू मूसे वाला होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। सिद्धू मूसे वाला यह मानते हैं कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसमें आम लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। 

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद सिद्धू मूसे वाला ने कहा, ”कांग्रेस ही पंजाब में ऐसी पार्टी है जहां मेहनत करने वाला इंसान आगे बढ़ सकता है। मेरे साथ कई लोग जुड़े हुए हैं उनकी वजह से मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।”

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसे वाला के कॉंग्रेस पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में 

मूसे वाला का स्वागत करते हुए कहा, ”सिद्धू मूसे वाला मौजूदा समय में युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। हमें उम्मीद है कि सिद्धू मूसे वाला युवाओं के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने में मदद करेंगे। सिद्धू मूसे वाला के कांग्रेस ज्वाइन करने पर हमें बेहद खुशी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version