TNF News

कांग्रेस का इतिहास रहा है सिख विरोधी मानसिकता – सिख समाज झारखंड।

Published

on

जमशेदपुर: सिख समाज झारखंड ने राष्ट्रीय कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया सिख और देश विरोधी। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है, सिख विरोधी मानसिकता। वर्ष 1984 का सिख दंगा हो या वर्तमान में राहुल गांधी का अमेरिका दौरे पर सिखों के बारे में गलत जानकारी देना।

वर्तमान अमेरिका दौरे में, राहुल गांधी ने कहा, सिखों के भारत में पगड़ी पहनने की आजादी नहीं है, गुरुवाणी पढ़ने की आजादी नहीं है, कड़ा पहनने की आजादी नहीं है।

राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी से जितने भी सिख धर्म के लोग मिले, कृपाण लेकर मिले हैं।

यह भी पढ़ें: 19 साल के सोनू की हत्या के पीछे आईआईटी की छात्रा और उसके भाई का हाथ।

सिखों को कृपाण में लेकर हवाई जहाज यात्रा करने की भी छूट दी गई है। सिखों के बारे में गलत प्रचार कर, राहुल गांधी सिख विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। 1984 दंगल में उनके ही दो सांसद दोषी पाए गए थे।

राहुल गांधी विदेश में जाकर देश विरोधी लोगों के साथ बैठकर भारत को बदनाम करने का काम करते हैं, राहुल गांधी इस तरह का बयान ना दे, और भारत की अस्मिता का खराब प्रदर्शन ना करें। उसी का ताजा उदाहरण है, झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा, सिख केंद्रीय मंत्री की पगड़ी पर पैर रखने का काम किया।

उनको पता नहीं है कि सिखों का इतिहास क्या है, पगड़ी क्यों बांधी जाती है, सिखों का इतिहास रहा है, देश के लिए कुर्बानी देना। बॉर्डर में हो या देश के अंदर। सिख देश की कुर्बानी के लिए हर समय मर मिटने को तैयार रहते हैं। गलती बन्ना गुप्ता की नहीं है कांग्रेस के डीएनए में ही सिख विरोधी मानसिकता है।

मंत्री बन्ना गुप्ता अगर सिखों से माफी नहीं मानेंगे तो उनके घर के पास जाकर हम सभी सिख उनका पुतला दहन करने का काम करेंगे, और पूरे देश में नाकाबंदी करने का काम करेंगे।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनजीत सिंह, जगतार सिंह, संतोख सिंह, सुरेंद्र सिंह छिंदे, अमृत सिंह, करनैल सिंह और शीतल सिंह शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version