धार्मिक

कलश यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे से मानगो, NH 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय। आज से शुरू होगी शिव कथा, झाकी ने सबका मन मोहा।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड  

नव वर्ष के शुभ अवसर पर मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ सोमवार को कलश (शोभा) यात्रा एवं व्यास पूजन महत्व से हुआ। वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज द्वारा श्री गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कराने के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी और एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर तक गयी। मंदिर में पुनः व्यास एवं राधा-कृष्ण की पूजा करके शोभा यात्रा वापस वसुन्धरा स्टेट कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। 

THE NEWS FRAME

इस धार्मिक मौके पर वृजनंदन शास्त्री ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि शुभ कर्माे की यात्रा का नाम ही शोभा यात्रा हैं। कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान का भंडार बढ़ता है। अच्छे संकल्प एवं अच्छे विचार ही व्यक्ति को महान बनाता और ईश्वर से मिलता हैं। इसका आयोजन किरण-उमाशंकर शर्मा द्वारा किया गया हैं। कलश यात्रा में सबसे आगे खुली जीप वाहन पर स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज सवार थे। शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की अद्भूत झांकी लोंगों को अपनी और आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। बैंड पर बज रहे धार्मिक गीतों पर महिला-पुरुष नृत्य करते और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे वसुन्धरा स्टेट का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। 

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा आज सेः- आयोजक के पुत्र भाजयुमो नेता कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने बताया कि शिव कथा 26 दिसम्बर मंगलवार से 01 जनवरी सोमवार तक चलेगा। सप्ताह ज्ञान यज्ञ शिव कथा के अंतिम दिन भण्डारा का आयोजन होगा। स्वामी जी रोजाना शाम 4 बजे से व्यासपीठ पर आसीन होकर अपनी सुमधुर रसमयी अमृतवाणी से श्रीमद् भागवत कथा का भक्तों को रसपान करायेंगें। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से उमाशंकर शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, रामाशंकर शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा, संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, रामानन्द शर्मा, रवीन्द्र कुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

विनीतः-

कृष्णा शर्मा (काली शर्मा)

पताः- वसुंधरा स्टेट एनएच-33 नियर इरीगेशन कॉलोनी

संपर्क नंबरः-7488717452, 9431139565

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version