झारखंड

करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

करीम सिटी कॉलेज, साकची  प्रांगण के  राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई द्वारा  24 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  कोल्हन विश्वविद्यालय के एनएसएस  समन्वयक  डॉ दारा सिंह गुप्ता, करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़  एवं एनएसएस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद संगीत एवं नृत्य  का दौर चला। भारत की विविधता में एकता को दर्शाते हुए विभिन्न राज्यों की वेशभूषा को दर्शाया गया। साथ ही साथ एनएसएस के सभी सक्रिय स्वयंसेवकों एवं कोरोना काल के दौरान किए गए सराहनीय कार्य के लिए सभी स्वयंसेवकों  को डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता ने सम्मानित किया। अंत में सभी का धन्यवाद अपन सैयद साजिद परवेज़ ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन मानव घोष, स्मिता सिंह और मोबिना बेगम ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version