झारखंड

करीम सिटी कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज, परीक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीएन त्रिपाठी, एवं राजनीतिक विज्ञान के शिक्षक तनवीर जमाल काजमी  एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। 

भारत सरकार द्वारा मिशन लाइव को केंद्र रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की राष्ट्रव्यापी पहल की गई है जिसमें मिशन लाइव का अर्थ पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली। इस मिशन लाइफ के तहत करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा 21 से भी अधिक पौधे लगाएं गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली  ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं सभी को अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। 

इस अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने करीम सिटी के एनएसएस इकाई द्वारा किए गए इस पहल की सराहना की है एवं सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही रात्रि में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर सभी स्वयंसेवकों को अवगत कराने के लिए थीम मिशन लाइव पर एक वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में कोल्हान विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version