झारखंड

करीम सिटी कॉलेज मानगो कैम्पस में पूर्वी सिंहभूम की जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया द्वारा इन्टरमीडिएट विभाग में विभिन्न संकायों की सीटों की संख्या बढ़ाने के संदर्भ में कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

करीम सिटी कॉलेज मानगो कैम्पस में पूर्वी सिंहभूम की जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया द्वारा इन्टरमीडिएट विभाग में विभिन्न संकायों की सीटों की संख्या बढ़ाने के संदर्भ में कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती निर्मला बरेलिया ने छात्राओं से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के संबंध में अवगत कराया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

इसके अलावा 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद लाभार्थी बालिकाओं को 20,000 रूपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा जिसका प्रयोग वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए कर सकती हैं। इस दौरान कॉलेज के प्रांगण, क्लास रूम, कंप्यूटर लैब, बॉटनी लैब, जूलॉजी लैब, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, जियोग्राफी लैब, मनोविज्ञान लैब, कॉमन रूम,लाइब्रेरी,रीडिंग रूम,स्टाफ रूम, कैंटीन, फायर सेफ्टी आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़, इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ एस के अनवर अली, परीक्षा नियंत्रक सैयद महफूज आलम एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version