झारखंड

करीम सिटी कॉलेज के भूगोल छात्रों का AMD भ्रमण तथा छात्रों की प्रतिक्रिया।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

आज करीम सिटी कॉलेज के भूगोल ऑनर्स के छात्रों ने AMD (परमाणु खनिज अन्वेषण अनुसंधान) निदेशालय खास महल का दौरा करने के बाद वहां के वाज्ञानिकों से अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। AMD के रीजनल डायरेक्टर एस.के दाश और वैज्ञानिक एन. आर. आर एक्का ने छात्रों के भ्रमण को स्वीकार करते हुए सहयोग दिया। अंकुर त्रिवेदी टेक्निकल ऑफीसर होमी भाभा ऑडिटोरियम में AMD के कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला उसके बाद छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप में बांटा गया तथा उन्हें भौतिकी, रसायन, पैट्रोलॉजी, भू विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा म्यूजियम का भ्रमण कराया गया हर एक ग्रुप का नेतृत्व वहां के वैज्ञानिक और टेक्निकल ऑफीसर कर रहे थे जिसमें मुख्य रूप से अंकुर त्रिवेदी, नीलम भकत, चंदा मांझी, आशीष महानता और चांदनी रानी दास कर रहे थे। आज के प्रतिक्रिया में छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुत सारी भ्रांतियों को भी दूर किया। 

THE NEWS FRAME

परमाणु खनिज अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय का मुख्य कार्य भारत में ऊर्जा कार्यक्रम में परमाणु के सफल कार्यान्वयन के लिए आवश्यक यूरेनियम संसाधनों की पहचान और मूल्यांकन करना है। भ्रमण एवं  सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की आवश्यकताओं और लाभों के बारे में बताना था। सबसे पहले परमाणु ऊर्जा, उसके उपयोग और फायदे के बारे में  शैक्षणिक संगोष्ठी द्वारा जानकारी दी गई। ए.म.डी के भौतिकी विभाग में छात्रों ने यूरेनियम सेंसर और डिटेक्टर देखा।  भूविज्ञान प्रयोगशालाओं में छात्रों को चट्टानों में परमाणु खनिजों की गणना की प्रक्रिया माइक्रोस्कोप में दिखाई गई। भूवैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों को खेतों पर सर्वेक्षण की विधि एवं चट्टानों का वर्गीकरण भी दिखाया गया। 

अंत में एक दृश्य प्रदर्शन के द्वारा थर्मल ऊर्जा के साथ परमाणु ऊर्जा की तुलना करके परमाणु ऊर्जा को पर्यावरण के अनुकूल बताया गया।इसमें सेमेस्टर 1 और 2 के  75 विद्याथियो ने  बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं परमाणु गतिविधि से संबंधित रोचक तथ्यों को जाना। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मोहम्मद रियाज़ ने इस् भ्रमण को शुभकामनाएं दीं। इस भ्रमण एवं सर्वेक्षण का नेतृत्व भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. आले अली ने किया। साथ ही सहायक प्रोफ़ेसर  के रूप में डॉ. फरजाना अंजुम एवं डॉ. पसारुल इस्लाम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस तरह का भ्रमण एवं सर्वेक्षण विद्यार्थियों को ऊर्जा कार्यकर्मों  की गतिविधियों को समझने के लिए सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version