झारखंड

कराईकेला में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पूतला दहन

Published

on

बंदगांव (Jay Kumar):  कराईकेला बाजार परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कराइकेला मंडल के प्रभारी प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मालती गिलूवा के नेतृत्व में किया गया। मौके पर मालती गिलुवा ने कहा कि दिनांक 23 अगस्त को झारखंड सरकार द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई, लोकतंत्र की हत्या, के विरुद्ध में साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को जहां- तहां रोकने का कार्य किया गया।

हेमंत सरकार भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं जन आक्रोश रैली से पूरी तरह डर चुकी थी। जिसके परिणाम स्वरूप हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा रैली को रोकने का बड़ा प्रयास किया गया था। और लोकतंत्र की हत्या की गई थी, इसके विरोध में आज झारखंड क्षेत्र के पूरे जिला के मंडलों में झारखंड सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।

मौके पर कराईकेला मंडल अध्यक्ष बीजू प्रमाणिक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मेलगांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ जामुदा, मंगल बोदरा, राकेश त्रिपाठी, शिवलाल रवानी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, वीरू त्रिपाठी, गुरा महांती तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : हेमंत सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे गए – बड़कुंवर गगराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version