झारखंड

कदमा शास्त्रीनगर में घटित हुई उपद्रव की घटना के निष्पक्ष जाँच के लिए भाजमो ने बुलाई आपातकालीन बैठक. भाजमो ने बनाई तथ्य अन्वेषण एवं समन्वय समिती. समिती विश्व हिंदु परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर घटना की जाँच रिपोर्ट करेगी तैयार.

Published

on


 जमशेदपुर  |  झारखण्ड          

विधायक सरयू राय की उपस्थिति में भाजमो जमशेदपुर महानगर की आपातकालीन बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में कदमा शास्त्रीनगर में घटित हुई उपद्रव की विभत्स घटना पर मंथन किया गया. 

भाजमो नेताओं ने कहा पिछले दिनों भाजपा नेता अभय सिंह को केंद्रीय अखाड़ा समिती के संरक्षक पद से हटाया गया था तभी यह एहसास हो गया था की अभय सिंह के उपर प्रशासन के द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.  साथ ही आज विश्व हिंदु परिषद के नेताओं को जिला के एसएसपी ने बुलाकर घंटों बैठाए रखा उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. ऐसी कारवाई से आम लोगों का प्रशासन के ऊपर से विश्वास उठेगा.

भाजमो पदाधिकारियों ने कहा की यह जो घटना घटी इसमें हरवे हथियार से लैस हमलावर लाव लश्कर के साथ इफ्तार पार्टी से उठकर आए थे और मस्जिद एवं आस पास के घरों के उपर से बड़े- बड़े पत्थर फेंके गए थे. जिसमें कई पुलिस के जवान घायल भी हुए हैं. इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है की इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की गई थी इस पुरी घटनाक्रम में प्रशासन स्वयं प्रत्यक्षदर्शी रही.

बैठक में  निर्णय लिया गया की भाजमो इस घटना की तह तक जाकर जाँच और उपद्रवी तत्वों को बेनकाब करने का प्रयास करेगी.  विश्व हिंदु परिषद के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तथ्य अन्वेषण एवं समन्वय समिती बनायी गई. यह समिती पुरी घटना की निष्पक्ष एवं गहन जाँच करेगी. समिती में अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, मंजु सिंह, चंद्रशेखर राव, मनोज सिंह उज्जैन, अमित शर्मा, भाष्कर मुखी को शामिल किया गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version