सोशल न्यूज़

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से नुक्कड़ सभा तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन ।

Published

on

आदित्यपुर : आज दिनांक 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से एक नुक्कड़ सभा तथा  बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

AIMSS के जिला अध्यक्षा श्रीमती मालती देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के जन विरोधी नीतियों की वजह से हर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई से लोग त्राहिमाम हैं यह महंगाई अपराधिक गतिविधियों और आत्महत्या जैसी घटनाओं को भी बढ़ावा दे रही है। सभा का संचालन मौसूमी मित्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन अंजना भारती ने किया।

पढ़ें यह खास खबर – 

असफलताओं को मात देते हुए बने दुनियाँ के सबसे अमीर आदमी : एलन मस्क।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला नेत्री श्रीमती लिली दास जी ने महिला दिवस के मर्यादा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संघर्षरत महिलाओं को याद करते हुए वर्तमान समय में भी उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। कार्यक्रम के दौरान गायत्री पूरी एवं सावित्री गिरि ने गीत-संगीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ती मूल्यवृद्धि एवं महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ रूपा सरकार, विमला सिंह, शिक्षिका अंशुमाला झा, कंचन देवी, गोल्डी सिंह, संगीता देवी, पिंकी वर्मा, सुधा सिन्हा, स्मृति स्वरूप, सुमिति पाठक, मंजुला सिंह, खुशबू सिंह,  सावित्री सोय, सीता पूर्ति, लक्ष्मी टुडू, अनीता देवी, प्रीति देवी, अंजली सिंह, सीमा गुप्ता, रिंकी सिंह, गायत्री एवं सावित्री आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पढ़ें यह खास खबर – 

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे।

2023 तक अंतरिक्ष में मानव के जाने की कल्पना, क्या संभव है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version