सोशल न्यूज़

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने मनाया सावित्रीबाई फुले का स्मृति दिवस।

Published

on


आदित्यपुर आज दिनांक 10 मार्च 2021 भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का स्मृति दिवस ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के तत्वधान में सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित महिला संगठन AIMSS जिला कार्यालय में पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मालती देवी एवं संचालन अंजना भारती ने किया।

सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर सभी के द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात दुर्गावती मिश्रा के द्वारा संगीत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती लिली दास जी के द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं वर्तमान परिदृश्य में उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मौसमी मित्रा, मालती देवी, विमला सिंह, उर्मिला देवी, अंजू सिन्हा, सुधा सिन्हा, रेखा सिंह, निशा शर्मा, पूनम सिंह, गायत्री पुरी एवं सावित्री गिरी का मुख्य योगदान रहा।

पढ़ें यह खास खबर – 

विश्व का सबसे शक्तिशाली देश कहा जाने वाला अमेरिका भी डूबा हैं कर्ज में।

दलमा अभ्यारण्य में मनाया गया विश्व वन्यजीवन दिवस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version