झारखंड

एशियन मुआय थाई चैम्पियनशिप 2023 में भाग लेंगे झारखण्ड के एकमात्र खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह अंगराज।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

एशियन मार्शल आर्ट्स चैम्पियनशिप 2023 में भाग लेने के लिए, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड से एकमात्र खिलाड़ी, जमशेदपुर के गुरप्रीत सिंह अंगराज नॉमिनेट हुए हैं। आगामी 21 जुलाई से आरम्भ हो रहे, एशियन माऊ थाई चैम्पियनशिप 2023 में, गुरप्रीत सिंह भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं। 

बता दें कि गुरप्रीत सिंह एमएमए  ट्रेनर भी हैं, जो जमशेदपुर के गढ़ाबासा स्थित कम्युनिटी हॉल में छोटे और बड़े  बच्चों को एमएमए का प्रशिक्षण दे रहे हैं। 

यह खेल देश की राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेली जाएगी, जिसमें विश्व के कई देशों से खिलाड़ी शामिल होंगे। 

दिल्ली एशियन मुआय थाई चैम्पियनशिप में जमशेदपुर, झारखंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ़ अंगराज चुने गये। 

बता दें कि 21 जुलाई 2023 से नई दिल्ली के इंटरनेशनल त्यागराज स्टेडियम में होने जा रही है – एशियन मुआय थाई चैंपियनशिप। इसमें विश्व के विभिन्न एशियाई देश जैसे थाईलैण्ड, फ़िलिपींस, म्यांमार आदि से खिलाड़ी पूरे जोर – शोर से भाग ले रहे है। इस खेल में झारखंड राज्य से एकलौते खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ अंगराज चुने गए है। आज जमशेदपुर के तुईलाडूँग्री टाटा कम्युनिटी सेंटर में हुई प्रेस बैठक में नेशनल एमएमए चैंपियन जसविंदर सिंह और डिस्ट्रिक्ट मुआय थाई चैंपियन अभिषेक कुमार भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version