झारखंड

एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के पुनः झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने रामहरि गोप

Published

on

मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मेरोम होनर पातासाई के अस्थाई निवासी हैं रामहरि गोप

चाईबासा (जय कुमार):  एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) बी, एन, सिंह यादव जी ने फिर से एक बार रामहरि गोप पर भरोसा जताते हूए दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद के जिम्मेदारी दी है।मूलतः पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला के मंझारी प्रखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत मेरोम होनर (पातासाई) के अस्थाई निवासी रामहरि गोप को एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर दूसरी बार मनोनीत किया।

रामहरि गोप कौन है? पश्चिम सिंहभूम जिला में सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से बेबाकी से अपनी पक्ष रखते हैं और वर्तमान में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) कोल्हान संयोजक, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन झारखंड, प्रदेश उपाध्यक्ष, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से राँची लोकसभा और ईचागढ़ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं पार्टी में फिलहाल काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : द्वितीय अखिल भारतीय संताली महिला लेखिका सम्मेलन एवं संताली साहित्य सम्मेलन का शानदार सफलता के साथ समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version