नेशनल

एक और कलाकार आज दुनियाँ को अलविदा कह गया।

Published

on

सिनेमा जगत : बृहस्पतिवार 2 सितंबर, 2021

अपनी किस्मत की सीढ़ियां चढ़ते हुए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आगे बढ़ रहे थे कि अचानक उनके जीवन में ग्रहण लग गया और मात्र 40 वर्ष की उम्र में इस दुनियां को छोड़कर चले गए।

कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का हार्ट अटैक के कारण आज निधन हो गया। उन्होंने कई रियलिटी शो में भी काम किया था। वे बिग बॉस 13 के विजेता भी थे। यह घटना उनके फैंस और परिवार वालों के लिए बहुत ही तकलीफदायक है। 

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने के क्रम में, रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें कुपर अस्पताल ले जाया गया, जहां। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आपको शायद याद होगा कि बालिका वधु में शिव के किरदार का रोल निभाने वाले पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ही थे।

‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ नामक वेब सीरीज और ‘डांस दीवाने’ में भी इन्होंने काम किया था। सिद्धार्थ शुक्ल की अचानक मौत हो जाने से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी उन्होंने अच्छी एक्टिंग की थी। वहीं कई रियालिटी शोज में भी भाग लेकर विनर रहे जैसे – ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखलाजा।’ 

पढ़ें खास खबर– 

ब्रेकिंग न्यूज : बिरसानगर के 22 वर्षीय ब्राउन शुगर सप्लायर नन्हू तिवारी का तड़के सुबह हुआ मर्डर

तालिबानी अफगानिस्तान में अमेरिका का आज था अंतिम दिन। अब क्या होगा अफगानिस्तान का?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version