झारखंड

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं तिरुपति संस्था की महिला सदस्यों ने सैनिक भाइयों को बंधी राखी।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं तिरुपति संस्था के तत्वाधान में हिंदुओं के महापर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष में हर साल की भांति इस साल भी सैनिक भाइयों के बीच में हिंदू विधि विधान के साथ एवं मंत्र उच्चारण के द्वारा फौजी भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर, कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर एवं मिठाईयां खिलाकर रक्षाबंधन का महापर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया। 

सभी भाइयों को संस्था की तरफ से उपहार भी दिए गए, सभी भाई उपहार पाकर बहुत खुश हुए और भावुक होकर अपने घर की याद आ गई है ऐसा कहने लगे। फौजी भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर सम्मान दिया।  

कार्यक्रम की संस्थापक झारखंड महामंत्री एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि आचार्य का कहना था कि फौजी भाई अपने घर परिवार से दूर बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किए बिना सैनिक हमारे देश एवं हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।  जो कई वर्षों तक अपने घर भी नहीं जा पाए ऐसे वीर भाइयों के लिए अगर हमें बॉर्डर पर भी जाना पड़े तो हम जाएंगे और अपने भाइयों की सुने कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना ईश्वर से तहे दिल से करेंगे। भगवान इन्हें दीर्घायु और स्वस्थ बनाए।  उन्हें बजरंगबली की तरह मजबूत बनाएं, ताकि हमारे देश के लिए लड़ सके। जय हिंद, जय भारत। 

आज के इस कार्यक्रम में जानी- मानी समाज सेवी सरायकेला, आदित्यपुर अध्यक्ष सुजाता सिंह, विद्या सिंह, सुषमा सिंह, तिरुपति की शर्मिला सिंह उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और कार्यक्रम में चार चांद लगाया इसके लिए संस्था की ओर से सभी को धन्यवाद। 

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version