नेशनल

उलगुलान के महानायक वीर शहीद बिरसा मुंडा का शहादत दिवस पूरे जिले भर में मर्यादापूर्वक मनाया गया।

Published

on

सरायकेला : आज दिनांक 9 जून 2021 को धरती आबा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के 121वी शहादत दिवस के पर AIDSO  सरायकेला जिला कमिटी की ओर से सरायकेला, आदित्यपुर, चांडील व कुकरु मे स्थित शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एवं उपस्थित सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित किये। 

उलगुलान के महानायक वीर शहीद बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के पे उनके जीवन संघर्ष पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे जिला अंतर्गत सिंह भूम कॉलेज व काशी शाहू कॉलेज से दर्जनों छात्रो ने भाग लिया।  कार्यक्रम के शुरुवात में छात्रों ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किये ! उसके बाद अलग अलग स्कूल कॉलेज के छात्रों ने भी बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पे अपनी बात रखें ….

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य सचिव मंडली सदस्य श्यामल मांझी एवं राज्य कमिटि सदस्य बबली शील ने शहीद बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष एवं वर्तमान परिस्थिति पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा की  शहीद बिरसा मुंडा हमेशा लोगों को जल जंगल जमीन के अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित करते रहे थे। बिरसा मुंडा ने लोगों को हमेशा अंधविश्वास से दूर रहने को कहा। 

आज भी बिरसा मुंडा का सपना अधूरा है आज भी हमारा जल, जंगल,जमीन सुरक्षित नहीं हैं । सरकारे अपनी मुनाफ के लिए इसे बेच दे रही है… जल जंगल जमीन बचाने के लिये बिरसा मुंडा के दिखाये रास्ते पे चलना होगा. सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि छात्रों का जो अधिकार है उसे के लिये हमेशा अपनी आवाज बुलंद करेंगे !   कार्यक्रम के अंतिम में क्रांतिकारी गीत के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार महतो ने किया।

0 Comments

  1. RevolutionPrabhat

    June 9, 2021 at 1:15 PM

    Bahut badhiya report sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version