झारखंड

उपायुक्त ने गदड़ा एवं हुरलुंग में सरकारी भूमि के अतिक्रमण एवं विक्रय पर रोक हेतु गठित की टीम, दिए जांच के निर्देश

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो


जमशेदपुर | झारखण्ड 

जमशेदपुर अंचल के गदड़ा और हुरलुंग पंचायत अंतर्गत सरकारी भूमि का अतिक्रमण एवं अवैधानिक तरीके से विक्रय का मामला प्रकाश में आ रहा है। इस गतिविधि के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करने एवं रोक लगाने हेतु उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जांच हेतु निम्न रूपेण समिति का गठन किया गया है, जो निम्न प्रकार है- 

1. श्री जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त 

2. अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम 

3. श्री रविन्द्र गगराई, भूमि सुधार उपसमाहर्ता 

4. श्री अमित श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी, जमशेदपुर 

5. श्री संतोष महतो, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम 

उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया है कि गठित समिति यथाशीघ्र गदड़ा और हुरलुंग पंचायत अंतर्गत सरकारी भूमि के अतिक्रमणकारियों एवं अवैधानिक तरीके से खरीद-बिक्री करने वाले को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version