झारखंड

उड़ीसा के ट्रेन एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों के इलाज हेतु , राष्ट्रीय योगी सेना झारखंड प्रदेश की ओर से सोनारी राम मंदिर न्यू सपी क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

दिनांक 5 जून 2023 भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना झारखंड प्रदेश की ओर से सोनारी राम मंदिर न्यू सि पी क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मूल उद्देश्य है विगत दिनों उड़ीसा में हुए ट्रेन एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों के इलाज हेतु रक्त संग्रह करना और इसे जल्द से जल्द उड़ीसा बालासोर के अस्पताल तक पहुंचाना, जिसमें संगठन के लोग और रक्त दाताओं के हौसला और मनोबल को बढ़ाने के लिए कोल्हान के पूर्व डी सी विजय कुमार सिंह, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सोनारी भाजपा वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी राहुल भट्टाचार्य, सोनारी भाजपा के महामंत्री नारायण प्रसाद उपस्थित हुए। 

राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एन के चौधरी जी ने अंग वस्त्र प्रदान कर सभी अतिथियों का सम्मान किया रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एन के चौधरी, राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश के प्रभारी पन्ना सिंह जंघेल, कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार जंघेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version