शिक्षा

ई-कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल चालू करने व शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन।

Published

on

चांडिल : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटि के नेतृत्व में आज दिनांक 6 अप्रैल, 2021 को झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। 

ऑल इंडिया डी एस ओ के प्रभात कुमार महतो ने बताया कि प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य अध्यक्षा आशारानी पाल ने करते हए कहा कि, धारा 144 के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि छात्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए विवश हुए है।

कोरोना महामारी के चलते हमारे राज्य के छात्रों को शिक्षा संबंधी विभिन्न तरह के समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव समर महतो ने कहा कि सत्र अनियमित हो चुके हैं। स्कूल से लेकर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो चुकी है। विगत महीनों से छात्रवृत्ति के लिए ई कल्याण पोर्टल द्वारा आवेदन भरना शुरू हुआ और B.ed नामांकन तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। 

इसके बावजूद  ई कल्याण के पोर्टल को 10 फरवरी से बंद कर दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले हजारों छात्र छात्रवृत्ति के भरोसे पर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर पाते है। ऐसे में पोर्टल का बंद कर दिया जाना कई छात्रों को आगे की पढ़ाई को बाधित करेगा।

राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि 10 फरवरी को पोर्टल बंद होने के बाद से जिला प्रखंड, विश्वविद्यालय तथा उपायुक्त तक को मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन महीने भर बाद भी कोई कार्यवाही नही होते देख, अपनी भविष्य के लिए छात्र प्रदर्शन के लिए विवश हुए, राज्य में हज़ारों की संख्या में छात्र है जो कि छात्रवृत्ति के भरोसे आगे की पढ़ाई करते है। 

राज्य में विभिन्न स्तर पर शिक्षकों के तकरीबन 23000 से अधिकः पद रिक्त है। युवा अपनी योग्यता के साथ नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे है, कि नियुक्ति हेतु आवेदन लिए जाएंगे 2016 के बाद से जे-टेट की परीक्षा का आयोजन नही किया गया।शिक्षकों की कमी से शिक्षण गतिविधि बुरी तरह प्रभावित है। कई विभागों में शिक्षक न के बराबर है।

आज के प्रदर्शन में राज्यपाल से वार्ता के लिये समय दिया गया व मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ दिनों में वार्ता का आश्वासन देते हुए मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही गई। आज के प्रदर्शन में राज्य अध्यक्ष आशारानी पाल, राज्य सचिव समर महतो, राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार, युधिष्ठिर कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष सोहन महतो के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे।


पढ़ें खास खबर– 

माओवादियों ने खुलकर किसान आंदोलन का किया समर्थन।

राफेल विमान में 10 लाख की दलाली।

वज्रासन

लाख रुपये किलो की सब्जी क्या देखी है आपने?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version