झारखंड

ईश्वर चंद्र विद्यासागर की विचार की प्रासंगिकता आज के समाज में पुरजोर तरीके से महसूस होती है – प्रोग्रेसिव कल्चरल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

आज दिनांक 01-10-2023, दिन रविवार संध्या 5 बजे प्रोग्रेसिव कल्चरल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया  PCAI (ADITYAPUR UNIT)  की ओर से आदित्यपुर स्थित सिद्धू-कानू स्मृति भवन, कुलूपटांगा परिसर में भारतीय नवजागरण के महान मनीषी  ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की 204 वी जन्म जयंती पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर की प्रसिद्ध समाजसेवीका लिली दास  उपस्थित थी। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और  PCAI के वरिष्ठ सदस्य विष्णु देव गिरी ने कहा :- ईश्वर चंद्र विद्यासागर की विचार की प्रासंगिकता आज के समाज में पुरजोर तरीके से महसूस होती है, देश के सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं का समाधान भारतीय नवजागरण के मनीषियों और गैरसमझौतावादी विचारधाराओं के क्रांतिकारी के दिखाए हुए रास्ते पर ही चलकर संभव है। ईश्वर चंद्र विद्यासागर के विचार आज भी समाज के शोषित पीड़ित जनता के हथियार के रूप में काम आता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सूरज प्रधान तथा धन्यवाद ज्ञापन आलोक तनय सरकार ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लकीकांत पातर, दीपक कुमार, देवा मुखी, मुस्कान, हर्षिता, दीक्षा, स्मृति, गोली, अनन्या और अंशु आदि ने अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version