टेक्नोलॉजी

आम इंसान अब जाएंगे अंतरिक्ष की सैर में।

Published

on

ब वह दिन दूर नहीं जब लोग अंतरिक्ष की सैर को जाया करेंगे। दोस्तों इसके लिए दुनियाँ के अमीर देश और बड़े बिजनेसमैन लगे हुए है। इसी क्रम में एलन मस्‍क की कंपनी SpaceX भी शामिल है। आपको बता दें की इस कंपनी ने दुनिया में पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला लिया है। ये सभी आम इंसान SpaceX के Inspiration-4 मिशन के तहत लिए गए हैं। इस मिशन पर जाने वाले चारों यात्रियों के नामो की घोषणा कंपनी ने कर दी है। उनके नाम हैं – डॉक्‍टर सियान प्रोक्‍टोर, क्रिस सेमब्रोस्‍की, जेरेड इसाकमैन और हायले असेनेऑक्‍स। 

क्या आप इनके बारे में जानते हैं?

आइये इन सभी के बारे में जानते हैं। इस टीम में शामिल पहला सदस्य हायले असेनेऑक्‍स 29 वर्षीय एक महिला हैं। जो कि पेशे से एक डॉक्‍टर भी हैं। इन्हें बचपन में कैंसर हुआ था और इन्होंने कैंसर को ही मात दे दी थी।  

टीम का दूसरा सदस्य स‍ियान प्रॉक्‍टर है जो एक भूवैज्ञानिक हैं। इसे सांइस कम्‍यूनिकेशन के विशेषज्ञ के तौर पर भी जाना जाता है। 

तीसरा सदस्य जेरेड इसाकमैन 38 वर्षीय अरबपति हैं। जी शिफ्ट 4 पेमेंट नामक कंपनी के मालिक है। इन्होंने अबतक 6 हजार घंटे विमान और सैन्‍य जेट उड़ाया हैं। इस मिशन के कमांडर के रूप में इन्हें चुना गया हैं।

टीम का चौथा और अंतिम सदस्‍य 41 वर्षीय क्रिस सेमब्रोस्‍की हैं जो की अमेरिकी वायुसेना से रिटायर आर्मी मैन हैं। सबसे बड़ी बात है कि क्रिस को 72000 लोगों में चुना गया है।

ये चारों फिलहाल SpaceX के लिए स्पेशल हैं और इन्हें मिशन के लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

इन्हें ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार कर SpaceX के फॉल्‍कन 9 रॉकेट की सहायता से अंतरिक्ष में भेजे जाने की तैयारी है। जिसे अमेरिका के केनेडी स्‍पेस लॉन्‍च सेंटर से भेजा जाएगा। इस टीम के सभी सदस्‍य 3 दिन तक पृथ्‍वी की कक्षा में (लगभग 335 मील की ऊंचाई) रहेंगे। उसके बाद ये टीम फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतरेगा। 

कंपनी ने 15 सितंबर, 2021 तक इस मिशन को पूरा करने की उम्मीद जताई हैं। और इस मिशन की सबसे बड़ी बात यह होगी कि इनके साथ कोई भी ट्रेंड अंतरिक्षयात्री नहीं जाएगा।


पढ़ें खास खबर– 

यूपी का डॉन मुख्तार अंसारी पहुँचा जेल।

माओवादियों ने खुलकर किसान आंदोलन का किया समर्थन।

राफेल विमान में 10 लाख की दलाली


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version