झारखंड

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई की अहम बैठक विद्यापति कार्यालय, बारीडीह में हुई सम्पन्न।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

कल दिनांक 16/09/2023 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई की बैठक महानगर विद्यापति कार्यालय, बारीडीह में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में सम्पन्न हुआ।

इस बैठक में पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा किया गया और देश में पार्टी की लोकप्रियता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एक दूसरे को बताया गया।

इस बैठक में महानगर टीम द्वारा बीते लगभग एक साल के कार्यों का मूल्यांकन किया गया और आने वाले दिनों में जो लंबित काम बचा हुआ है उसे JNSC, JUSCO और उपायुक्त कार्यालय में फॉलोअप की पूरा किया जाएगा।

इस बैठक में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, सक्रिय कार्यकर्ता मणियादव, संगीता चौबे और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version