झारखंड

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर ने मोहर्दा जलापूर्ति विभाग और JNAC को सौंपा ज्ञापन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखंड

दिनांक 06.12.2023 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मोहर्दा जलापूर्ति विभाग और जेएनएसी विभाग को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द से जल्द भुइयाडीह के बाबूडीह इलाके में पानी के कनेक्शन और बिरसानगर के मोची बस्ती के सैकड़ो घरों जो पानी की किल्लत का सामना कर रहे लोगों के घरों में पानी की कनेक्शन देने की मांग की। 

आपको ज्ञात होगा कि जमशेदपुर महानगर की टीम 29 नवंबर 2023 को भुइयाडीह के बाबूडीह इलाके के लोगों के बुलावे पर वहां जाकर लोगों से मिलकर समस्या का जायजा लिया था और साथ ही साथ 3 दिसंबर 2023 को महानगर की टीम बिरसानगर के मोची बस्ती के सैकड़ो घरों में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। 

इस कार्य में मुख्य रूप से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कला एवं संस्कृति मंच के अध्यक्ष राजीव प्रमोद परमेश्वर और महानगर महिला नेता अंजना सिंह जी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version