झारखंड

आम आदमी पार्टी की महानगर जमशेदपुर टीम ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की मनाई जयंती।

Published

on

जमशेदपुर  | झारखण्ड 

आज दिनांक 23/07/2023 को आम आदमी पार्टी की महानगर जमशेदपुर टीम ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का जयंती पार्टी कार्यालय विद्यापति, बारीडीह में पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी के नेतृव में मनाया।

चन्द्रशेखर ‘आजाद भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। आज उनकी वीरता और उनके विचारों को याद किया गया। उनका जो वाक्य था मैं आजाद हूं आजाद रहूंगा और आजाद की मरूंगा। उनकी देश को आजाद करने में योगदान और बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता है।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, सक्रिय कार्यकर्ता मणि यादव, मनीष कुमार, संजीव शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version