झारखंड

आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने किया आंदोलनरत एम्बुलेंस चालक कर्मियों का समर्थन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

आज दिनांक 05/08/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में अमुलेंस ड्राइवर के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का वादा किया।

आप को ज्ञात हो की अमुलेंस ड्राइवर का पिछले 5 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। सरकार इन लोगो के साथ अन्याय कर रही है। इन लोगो का प्रदर्शन 4 दिनो से शहर के अलग अलग जगह में चल रहा है साथ ही साथ इनको अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। आम जनता को भी चिकत्सा को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके बावजूद केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कान में जू नही रेंग रही है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इस रवैया पर कड़ी नाराजगी जाहिर करती है और यह मांग करती है की इनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए नही तो आम आदमी पार्टी इनकी मांगो को लेकर सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे सक्रिय कार्यकर्ता मणि यादव, मोहमद सगीर, संगीता चौबे और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version