झारखंड

आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने नासाखोरी के खिलाफ चलाये अभियान के तहत सीतगोडा थाना और सीतारामडेरा थाना प्रभारी को किया सम्मानित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज दिनांक 14/08/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सीतगोडा थाना प्रभारी रंजीत कुमार जी और सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार जी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

आप को ये बताते हुवे बहुत खुशी हो रही है की नासाखोरी के खिलाफ इन दोनो थाना प्रभारी ने जो अभियान चलाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है और आम आदमी पार्टी की पूरी टीम उन्हे इस कार्य के लिए धन्यवाद देती है। जनता के मन में पुलिस को लेकर एक अलग विश्वास जागा है और हम यह उम्मीद करते है भविष्य में पुलिस के प्रति जनता का यह विश्वास बना रहे।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, राहुल ठाकुर, बंटी कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version