झारखंड

आप पार्टी ने सिखों के प्रकाश पर्व में सहायता शिविर लगाया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी में सिखों के प्रकाश पर्व जुलूस का जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही सेवा के रूप में पीने का पानी और बिस्कुट वितरण किया गया। इस मौके पर जुलूस के मुख्य सदस्यों को आम आदमी पार्टी द्वारा माला पहनाकर स्वागत और सम्मानित किया गया। 

इस वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो ने आम आदमी पार्टी के स्टॉल से पीने का पानी और बिस्कुट ग्रहण किया साथ ही साथ हमारी महिला टीम के तरफ से झाडू लगा कर सफाई अभियान में भी सेवा दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 2 पुरुष और 1 महिला ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस कार्य में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे, हेमंत द्विवेदी, कश्मीरा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version