मूवी

आने वाली सबसे धाकड़ फिल्मों की लिस्ट जानें।

Published

on

सिनेमा : बृहस्पतिवार 30 सितंबर, 2021

कोरोना महामारी ने पूरी दुनियां को ही लॉक कर रख दिया। लोग सिर्फ जीवित रहने के लिए ही घरों से बाहर निकलते थे। बेवजह घरों से निकलना बिल्कुल ही बंद हो गया था।  स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहॉल सबकुछ लगभग 1.5 वर्षों से बंद थे। ऐसे में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन सिनेमा भी प्रभावित हुआ।

अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी में ऑनलाइन सिनेमा देखना और सिनेमाहॉल में सिनेमा देखना काफी अलग होता है। आज भी युवाओं की पहली पसंद सिनेमाहॉल में ही  सिनेमा देखने की होती है। लेकिन वैश्विक महामारी ने इसे बदल कर रख दिया है। धीरे-धीरे यह स्थिति बदलने की ओर अग्रसर हुई है और पहले की तरह ही सबकुछ सामान्य होने की दिशा में हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सिनेमाजगत भी पीछे नहीं है। आज हम आने वाले दिनों में कुछ खास फिल्मों के रिलीज होने के डेट के बारे में चर्चा करेंगे। तो आइए जानते हैं अभी कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाहॉल में आने वाली है।

THE NEWS FRAME

बंटी और बबली 2

यह फिल्म इस साल के नवंबर 19 तक रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ स्टारर है।

सूर्यवंशी

यह फिल्म 22 अक्टूबर, 2021 को रिलीज हो सकती है। इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने बेहतरीन अभिनय किया है।

पृथ्वीराज

21 जनवरी, 2022 को आने वाली यह फ़िल्म अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी चिल्लर स्टारर है।

जयेश भाई जोरदार

रणवीर कपूर और शालिनी पांडेय स्टारर यह फ़िल्म 25 फरवरी, 2022 को वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाने वाली है।

शमशेरा 

यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को आएगी, जिसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर ने अभिनय किया है।

हीरोपंती 2

यह फिल्म 6 मई, 2022 को रिलीज होगी। हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतरिया मेन कैरेक्टर में नजर आएंगे।

तड़प

तड़प मूवी इस वर्ष 3 दिसम्बर, 2021 रिलीज होने जा रही है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इस फिल्म के द्वारा अपनी किस्मत फिल्मों की दुनियां में आजमाने आ रहे हैं।

बच्चन पांडेय

यह फिल्म 4 मार्च, 2022 को रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन ने अभिनय किया है।

KFG2

साउथ की सबसे बेस्ट मूवी KFG का दूसरा पार्ट KFG2 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज हो सकता है। इसमें साउथ एक्टर यश की बेहतरीन कलाकारी देखने को मिलेगी।

मे डे

यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को आएगी। फिल्म मे डे में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और राकुल प्रीत ने अभिनय किया है।

83

कपिल देव पर बनी यह बायोपिक मूवी 25 दिसम्बर, 2021 पर रिलीज हो सकती है, जिसमें रणवीर सिंह ने बेहतरीन अभिनय किया है।

लाल सिंह चड्ढा

14 फरवरी, 2022 तक यानी वैलेंटाइन डे के समय यह फिल्म रिलीज हो सकती है। इसमें अमीर खान और करीना कपूर ने बेहतरीन अभिनय किया है।

भूल भुलैया 2

25 मार्च, 2022 तक इस फिल्म के आने की उम्मीद है। यह कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर मूवी है।

चंडीगढ़ करे आशिकी 

यह फिल्म 10 दिसम्बर, 2021 को रिलीज होने जा रही है। इसमें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर ने अभिनय किया है।

रामसेतु

फ़िल्म रामसेतु वर्ष 2022 के दिवाली तक आने की उम्मीद है जिसमें अक्षय कुमार प्रमुख रोल में नजर आएंगे।

अतरंगी रे

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान स्टारर फ़िल्म जो आने वाले साल 6 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

इमेज सोर्स: इंस्टाग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version