TNF News

आदिवासी मित्र मंडल की कार्यलय परिसर में आयोजित की गई बैठक

Published

on

चक्रधरपुर (Jay Kumar) : दिनांक 15.09.2024 रविवार को आदिवासी मित्र मंडल की बैठक कार्यलय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंतरिम कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखराज सुरीन ने की। बैठक में संस्था के जारी सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। और अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को होने वाली अधिवेशन की तिथि को संशोधित कर 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाए।

आज की बैठक में अंतरिम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कुशल माझी, पूर्व सचिव गणेश कुदादा, पूर्व कोषाध्यक्ष बनमाली मुर्मू, जगन्नाथ बांदा, देवराम पाठ पिंगुवा, हेमंत सामड़, सोहन उरॉव, ईश्वर मिंज, मदन मोहन दोंगो, बनारस में कार्यरत डॉ गोविन्द खलखो, चमरू जामुदा, मंजु हेस्सा, निशा किरण जामुदा, अंजिता लागुरी, योगेन्द्र मुण्डरी, मधु डांगिल, मनिष बान्दिया, बिन्देश्वर गागराई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर आदिवासी मित्रमंडल के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में शिवाजी राव मोघे को हो भाषा को संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल करने हेतु सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version