झारखंड

आदित्यपुर 2 में घरेलू कामगार एवं ठेका मजदूरों को उनके फर्ज एवं अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 10 सितंबर दिन रविवार 30 नंबर वार्ड बाबरी बस्ती आदित्यपुर 2 मैं घरेलू कामगार एवं ठेका मजदूरों को उनके फर्ज एवं अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजाता सिंह ने किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला इंटक की अध्यक्ष देविका सिंह मौजूद थी उन्होंने ठेका मजदूरों एवं घरेलू कामगार महिलाओं को संबोधित करते हुए आपका फर्ज और अधिकार क्या क्या है? इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। ईएसआई, पीएफ आदि के बारे में घरेलू कामगार महिलाओं को बताया गया। वे किस तरह मजबूत बन पाएंगे इस पर चर्चा की गयी। 

आपकी लड़ाई में शामिल होकर, सरकार से, आपका अधिकार के लिए मांग करेंगे।  घरेलू कामगार महिलाओं को भी उनके कुछ अधिकार दिए जा सके। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग और संगठित क्षेत्र से आते हैं आप लोग संगठित हो हमारे यूनियन से जुड़े  हमारे महिलाएं बनेगी हमारे यूनियन बनेगा और आपकी लड़ाई हम लोग लड़ेंगे आपको अपना अधिकार दिलाएंगे इन सारी बातों को मजदूरों के बीच रखा गया। 

इस बैठक में मुख्य रूप से उषा सिंह, शशि आचार्य, सुजाता सिंह, संध्या सिंह, रिंकू राय, विद्या सिंह, बबीता देवी, सिमरन मेहरा, बेबी देवी, रितु बावड़ी, अनीता सोरेन, इंदु मुखी, अंजलि बावड़ी, शालिनी कोलका, शीतल मुखी, सैकड़ो की संख्या में बस्ती वासी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version