सोशल न्यूज़

आदित्यपुर में चला कोरोना जागरूकता अभियान, फाईन के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।

Published

on

आदित्यपुर : कोरोना का कहर हो रहा है चारों पहर, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज दिनांक 9 अप्रैल, 2021 को आदित्यपुर नगर निगम और जमशेदपुर DTO और स्थानीय थाना के सम्मिलित सहयोग के द्वारा दिन के 12 बजे से आदित्यपुर औद्योगिक नगरी में मास्क जांच अभियान चलाया गया। 
यह अभियान आदित्यपुर क्षेत्र के एस टाईप और गम्हरिया बाजार क्षेत्र में चलाया गया।  इस अभियान के तहत लोगों को कोरोना के प्रति सचेत करते हुए, मास्क पहनने और उससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।  

साथ ही इस अभियान में बिना मास्क पहने लोगों को फाइन लगाकर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।  वहीँ भीड़-भाड़ जगहों एवं इकट्ठे हुए लोगों को भी फटकार लगाते हुए सचेत किया गया।  
बता दें की इस अभियान के तहत लगभग 250 से अधिक लोगों को फाईन लगाया गया और लगभग 500 लोगों को कोरोना के दुष्परिणाम एवं मास्क पहनने की उपयोगिता पर जागरूक किया गया। 

इस अभियान में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री गिरिजाशंकर प्रसाद ने कहा की आप सभी जानते हैं, जानलेवा कोरोना का कहर दिन ब दिन पुरे विश्व को अपनी चपेट में लेता जा रहा हैं। ऐसे में लोगों द्वारा इसे हल्के में लेना और नजरअंदाज कर देना, स्वयं के साथ-साथ अपने प्रियजनों को भी धोखा देना है।  इससे बचने का एकमात्र उपाय मास्क पहनना और दो गज की दुरी बनाये रखना  है।  साथ ही समय-समय पर हाथ को सैनेटाइज भी करते रहना है।  क्योंकि सुरक्षा ही बचाव हैं। 

इस अभियान में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री गिरिजाशंकर प्रसाद, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, अम्बुज सिंह और निखिल किरण एवं अन्य कर्मियों में शशि शेखर उपस्थित थे।  वहीँ  श्री दिनेश रंजन DTO जमशेदपुर और स्थानीय थाना के अधिकारी उपस्थित हुए। 

 पढ़ें खास खबर– 

आम इंसान अब जाएंगे अंतरिक्ष की सैर में।

आपके कार्यस्थल पर ही दी जाएगी कोरोना की वैक्सीन।

आम इंसान अब जाएंगे अंतरिक्ष की सैर में।

यूपी का डॉन मुख्तार अंसारी पहुँचा जेल।

राफेल विमान में 10 लाख की दलाली


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version