सोशल न्यूज़

आदित्यपुर के डिप्टी मेयर ने केंद्रीय सरकार के सात वर्ष बीतने के उपलक्ष्य पर स्थानीय लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए बांटे सुरक्षा किट।

Published

on

Aadityapur : आज दिनांक 30 मई 2021 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी के मार्गदर्शन में  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत मांझी टोला स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन परिसर में आदित्यपुर के डिप्टी मेयर श्री अमित सिंह के द्वारा भाजपा आदित्यपुर मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित कर सेवा दिवस मनाया गया।  इसमें सैनिटाइजर, मास्क तथा जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कोविड से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री बांटकर लोगो को कोविड के प्रति जागरूक किया है। 

इस खास मौके पर स्थानीय निवासियों सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, पार्षद रंजन सिंह, पार्षद बरजोराम हांसदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी झा, संजीव रंजन, गणेश कालिंदी, सावन गुप्ता, गुरमीत सिंह जुजु आदि शामिल हुए।

पढ़ें खास खबर– 

ईश्वर के दर्शन केवल उन्हें ही मिलता है जिसका मन विकार रहित होगा।

विधायक पर भड़की बारीडीह की महिला।

खान सर का नाम और उनका धार्मिक विवाद।

सावधान! आई एक और बीमारी Aspergillosis.

सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 16 के नेचर पार्क में खेलते स्थानीय युवक।

आयुर्वेद VS एलोपैथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version