सोशल न्यूज़

आत्मरक्षा परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाराद्वारी क्षेत्र के देवनगर बस्ती में 86 जरूरतमंद परिवारों के मध्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

शुक्रवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आत्मरक्षा परिवार द्वारा बाराद्वारी क्षेत्र के देवनगर बस्ती में 86 जरूरतमंद परिवारों के  मध्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आत्मरक्षा परिवार के सदस्यों को बस्ती के लोगों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

आत्मरक्षा परिवार ने कहा है कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक परोपकार के कार्यों को करने के लिए अग्रसर रहेंगे। साथ ही साथ उन्होंने समाज के लोगों से इस प्रकार के पुनीत कार्यों में स्वेच्छा से सहयोग करने के लिए भी आग्रह किया है ताकि निर्धन एवं असमर्थो की सेवा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version