झारखंड

आत्मरक्षा एक विश्वास संस्था की तरफ से वृक्षारोपण कार्यक्रम

Published

on

जमशेदपुर :आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए रविवार 26 मई को शहर के “आत्मरक्षा एक विश्वास” नामक संस्था ने शहर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में टीम में बंटकर जगह चिन्हित किया एवं वहां रहने वाले लोगों को इस कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी।

यह भी पढ़े :गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत दिवस पर छबील एवं लंगर का आयोजन

संस्था ने सदस्यों का कहना है कि एक औद्योगिक शहर के निवासी होने के नाते यह हमारी जिम्मेवारी बनती है कि हम इस शहर के वातावरण को अनुकूल रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें।

वृक्षों से सभी जीवों को प्राण वायु मिलता है। किंतु इसे लगाने एवं काटने का कार्य केवल मुनष्य ही करते हैं। बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वृक्षों को अनवरत ही काटा जाता है परंतु उसी अनुपात में वृक्षारोपण होना भी अनिवार्य है। केवल वृक्षारोपण ही नहीं अपितु वृक्षों को बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

यह भी पढ़े :अखिल विश्व गयात्री परिवार द्वारा 56वां रक्तदान शिविर काशीडीह स्थित DSM School में सम्पन्न |

पर्यावरण में संतुलन बनाने एवं आने वाली पीढियां को एक स्वस्थ वातावरण देने के लिए धरती पर आधिकाधिक मात्रा में वृक्षारोपण होना चाहिए। सिर्फ पर्यावरण दिवस के दिन वृक्ष लगाने से हमारे दायित्वों की पूर्ति नहीं होती।

इसलिए हमे एक साथ आगे आकर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगानी चाहिए एवं लोगों को वृक्षारोपण एवं वर्षों के संरक्षण लिए जागरूक करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version