नेशनल

आजादी के 75वें वर्ष में, आजादी का अमृत महोत्सव के आरम्भ में हुआ देशभक्ति गाने का सृजन, एकबार जरूर देखें उसकी विडीयो।

Published

on

THE NEWS FRAME
आजादी  के 75वें वर्ष में, आजादी का अमृत महोत्सव का आरम्भ हो चूका है।  भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गाने का किया गया है – सृजन। 

देशभक्ति :  शुक्रवार 05 अगस्त, 2022

15 अगस्त, 2022 को भारत की आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के लिए पूरा देश तैयार है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशवासियों को इससे जुड़ने के लिए कहा है। और इस अभियान ने जोर पकड़ लिया है।  देश के कोने – कोने से हर कोई इस अभियान से जुड़ रहा है। लोगों में इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए देशभक्ति गाने का सृजन भी किया गया है जिसके बोल हैं – हर घर तिरंगा। 

आपको बता दें कि यह गाना देशभक्ति का जब्जा बढ़ाते हुए भारत की विविधता में एकता को भी दर्शाता है। यह 4 मिनट 23 सेकेंड का है जिसमें  भारत के गौरवशाली एथलीटों के साथ ही फ़िल्म स्टार पर फिल्माया गया है।  इसमें स्वर्ण पदक विजेता नीरज चौपड़ा, पीवी सिद्धू, पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज, पूर्व भारतीय कप्तान क्रिकेटर विराट कोहली, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू, बॉक्सर मैरी कॉम, सिनेमा जगत से मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, साऊथ फ़िल्म स्टार प्रभास, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसी कई हस्तियों को भी शामिल किया गया हैं।

आप देखेंगे की गाने में भारत  क्षमता, सेना से लेकर कृषि, खेल, मिसाइल-लॉच तक को दर्शाया गया है।  इस गाने को पूरा करने में आवाज दी है अभिनेता अमिताभ बच्चन, सोनू निगम और आशा भोसले ने। यह वीडियो संस्कृति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और साथ में  लिखा है, “हर घर तिरंगा … घर घर तिरंगा … हमारे तिरंगे को इस मधुर सलामी के साथ मनाएं, हमारे राष्ट्र के रूप में हमारे सामूहिक गौरव और एकता का प्रतीक है. #हर घर तिरंगा, #आजादी का अमृत महोत्सव।


 देखें इस अद्भुत वीडियो गाने को- 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version